Lock Upp 2 Mid Week Judgement Day: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) का गेम जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे गेम मजेदार हो रहा है। शो में तीन इविक्शन हो गए हैं। इसमें श्रेष्ठा अय्यर, सुनीता आहूजा और रियाज अली का नाम शामिल है। सुनीता आहूजा ने हेल्थ इशू की वजह से शो से बाहर जाने का फैसला लिया है और अब लॉकअप 2 में दो कंटेस्टेंट पर इविक्शन की गाज गिरने वाली है। शो में मिड वीड जजमेंट डे का ट्विस्ट आने वाला है और इसमें दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे। दावा है कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rohit Chandel ने पुलिस कस्टडी में कबूला गुनाह, नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार)
lock upp 2 (photo credit- instagram)
