नेटफ्लिक्स के हालिया रिलीज रिएलिटी शो लॉकअप 2 में टीवी स्टार राम कपूर ने ये खुलासा किया कि जब वो बच्चे थे तब उनके साथ गंदी हरकत हुई थी। मात्र 13 साल की उम्र में उनके स्कूल के एक सीनियर ने उन्हें मोलेस्ट किया था। राम कपूर ने बताया कि वो इस हादसे को हमेशा अपने अंदर छुपाए रखे, जिसके बारे में केवल उनकी पत्नी गौतमी कपूर को जानकारी है। जैसे ही राम कपूर के खुलासे वाला एपिसोड इंटरनेट पर आया, वैसे ही गौतमी कपूर खुलकर उनके सपोर्ट में आईं कि उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपना दर्द साझा किया। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी ये स्टोरी इंटरनेट पर शेयर की और माना कि राम कपूर ने बहुत हिम्मत दिखाकर अपना दर्द लोगों के सामने पेश किया। रितेश के बाद उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी राम कपूर की दर्दभरी कहानी पर रिएक्शन दिया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा से नहीं हुई बात तो रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फैन्स बोले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...?'
Lock Upp 2: "तुमने मुझे रुला दिया...", Ram Kapoor की मोलेस्टेशन स्टोरी सुनने के बाद Genelia Deshmukh का बड़ा बयान
Genelia Deshmukh ने भी किया Ram Kapoor को सलाम
जेनेलिया डिसूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें रितेश देशमुख प्रतियोगी राम कपूर को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया डिसूजा ने लिखा है, "राम कपूर तुमने मुझे रुलाकर रख दिया है। तुम्हारी वजह से मैंने दुनिया को उस नजरिए से देखा है, जिससे मैंने कभी भी नहीं देखा था। लॉकअप 2 कमाल का शो है। आपने जो किया है, वो आपको बाकी शोज से अलग बनाता है।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को Shagun Sharma ने मारी लात, नए शो में लीड एक्ट्रेस बनकर हिलाएंगी TRP
Lock Upp 2: "तुमने मुझे रुला दिया...", Ram Kapoor की मोलेस्टेशन स्टोरी सुनने के बाद Genelia Deshmukh का बड़ा बयान
जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस खुलासे पर रिएक्शन दिया है। गौतमी कपूर ने लिखा है, "अपने सच को पहचानो और उस पर गर्व करो।" गौतमी कपूर हमेशा राम कपूर के साथ खड़ी रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने साबित किया है कि वो एक्टर की जिंदगी का एक मजबूर पिलर हैं, जो हर मुश्किल में उनका साथ देंगी।
