Lock UPP 2 Sufi Motiwala On Attempting Suicide: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' की गेम आए दिन दिलचस्प होती जा रही है। 'लॉकअप 2' में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के चक्कर में दोस्ती को भी भुला बैठे हैं। वहीं रोजाना 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए। बीते दिन आए एपिसोड में सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) ने बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र में दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सूफी मोतीवाला ने अपना दर्द बांटते हुए कहा कि उनके परिवार ने उन्हें अपना मानने से भी इंकार कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा चमोला ने खोला बड़ा राज, बोलीं- 'मैं एसेक्सुअल हो...'
'लॉकअप 2' में सूफी मोतीवाला ने किया चौंकाने वाला खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) ने 'लॉकअप 2' में बताया कि उनकी थेरेपिस्ट ने ये बात उनके दादा से बता दी थी कि उन्होंने दो बार खुदकुशी की कोशिश की है। सूफी मोतीवाला का कहना है कि वह एक ऑर्थोडॉक्स मुस्लिम परिवार से आते हैं, जहां उनसे काफी उम्मीदें थीं। सूफी ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा, "मेरे परिवार ने मुझे अपना मानना छोड़ दिया है। मुझे अकेला लगने लगा है। मैं खुदकुशी के किनारे पर आ गया था, लेकिन मेरी चिंता ने मुझे रोक लिया। मेरे मन में ख्याल आने लगे थे कि मैं कहां जाकर गिरुंगा, यहां अटक जाऊंगा, किसी को मेरी लाश साफ करनी पड़ेगी। वो एंजाइटी के पलों में भी मैं किसी को निराश नहीं करना चाहता था। इसलिए ही मैं वापस आ गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: योगेश रावत की इस हरकत से ठनका Harshad Chopda का माथा, Ram Kapoor ने उड़ाया मजाक
सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) अपनी जिंदगी से जुड़ी इस चीज को बयां करते हुए भावुक हो गए। वहीं श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की। सूफी मोतीवाला ने बताया कि उन्हें लगता है कि अच्छा हुआ जो थेरेपिस्ट ने उनकी बात उनके दादाजी से बताई, क्योंकि वह इससे मुक्त महसूस करते हैं।
