Lock Upp 2: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' के अंदर नए-नए खुलासे कर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने ऐसी बात कही है, जिसे जानकर हरकोई हैरान रह गया है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने पति और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। दोनों की शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। इसके बाद अकांक्षा ने कहा कि शादी से पहले वो बाइसेक्शुअल थीं और वो मां नहीं बनना चाहती थीं। हाल ही के एक लेटेस्ट एपिसोड में अकांक्षा चमोला ने खुलकर कहा कि अब वे एसेक्शुअल हो गई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर उठाए सवाल, बोले 'वो लव-जिहाद का ब्रांड एंबेसडर...')
'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला का एक और बड़ा खुलासा
आकांक्षा चमोला और वरुण यादव ने सेल के अंदर अपने रिश्तों के बारे में बात की। जब वरुण ने पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेंगी तो उन्होंने कहा कि मेरा कोई इरादा नहीं है। आकांक्षा ने कहा, 'मेरे अंदर डर बैठ गया है।' जब वरुण ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पूछा, तो आकांक्षा ने कहा, 'सेक्सुअलिटी बदलती रहती है। आप के चरण ऊपर होते हैं कि... मेरा अभी तलाक हो रहा है मुझे अभी किसी से सेक्स नहीं चाहिए। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए। मेरा अलग चरण चल रहा है इसे कहते हैं एसेक्सुअल।'
आकांक्षा चमोला ने शादी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, '99% लोग केवल बच्चे के लिए शादी करते हैं क्योंकि उन्हें फैमिली को आगे बढ़ाना है, वरना आप शादी क्यों करोगे। हालांकि वो गलत नहीं हैं। इसके बाद बिग बॉस हुआ और मुझे एहसास हुआ इसको बहुत ज्यादा है और मैं नहीं कर पा रही हूं। इसलिए मैं उसे (गौरव) ऐसी सिचुएशन में डालना नहीं चाहती हूं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 4: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े)

Akanksha Chamola
आकांक्षा चमोला ने कहा कि वो बाईसेक्सुअल हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं मानती हूं, मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि वो मेरा सेफ जोन है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही पुरुष प्रधान दुनिया है तो हमेशा आप मम्मी, बहनो के तरफ जाते हो... कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे वह स्त्री ऊर्जा पसंद है, मुझे वह आराम पसंद है। ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़की दोस्त नहीं रह सकती। जलन होती है या कम्पटीशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए लड़कियां अच्छी हैं। मेरे लिए यह प्योर लव है।'
