Lock UPP 2 Harshad Chopda Brutally Troll: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो कंटेस्टेंट्स की गेम को भी दिलचस्प मोड़ दे रहे हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, सभी कैदियों की तकरार भी बढ़ती जा रही है। 'लॉकअप 2' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाते नजर आए। लेकिन अपनी इस हरकत के लिए हर्षद चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गए। हर्षद चोपड़ा न केवल मिडल फिंगर दिखाने के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि दर्शकों ने उनके खिलाफ एक्शन की भी मांग की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'उस मोटे के साथ...' Shilpa Shinde ने राम कपूर पर किया भद्दा कमेंट, रात में सोने के चक्कर में बवाल

Lock UPP 2
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये है हर्षद चोपड़ा, जो श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखा रहा है। सच में घटिया और अस्वीकार्य है ये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद तुम्हें सच में मदद की जरूरत है। एक लड़की को इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मिडल फिंगर दिखाना सच में शर्मनाक है। नेटफ्लिक्स कृप्या कोई कार्रवाई करें और इन्हें घर भेजें। हम इन्हें ऐसे नहीं देख सकते।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि मेकर्स इस बचकाने, बुड्ढे, बदतमीज हर्थद चोपड़ा की क्लास लगाएं। ये मानसिक रूप से बीमार है। ये एक लड़की को मिडल फिंगर दिखा रहा है। जैसा कि श्रेया ने कहा, 'अच्छे दिखने वाले टीवी चेहरों का यहां सच निकल रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा, "तो ये हैं जेंटलमैन।"
