Lock UPP 2 Shilpa Shinde Post For Shreya Kalra: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' का बीते दिन ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को मात देते हुए 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रेया कालरा की जीत पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की खुशी भी सातवें आसमान पर है। शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रेया कालरा को जीत की शुभकामनाएं दीं। शिल्पा शिंदे ने अपनी खुशी बयां करते हुए पोस्ट में लिखा कि मैं इस वक्त क्लाउड 9 पर हूं। श्रेया कालरा को लेकर शिल्पा शिंदे की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: श्रेया कालरा बनीं शो की विनर, रनरअप रहीं Shivangi Joshi को ट्रोलर्स ने दी दूसरा नाम रखने की सलाह
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर श्रेया कालरा का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें विजेता घोषित किया गया। शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा की जीत पर लिखा, "मैं सच में इस वक्त क्लाउड 9 पर हूं। शब्द बयां नहीं कर सकते हैं कि मैं इस वक्त कितनी खुश हूं। मेरी बेस्टी श्रेया जीत गई। बहुत-बहुत शुभकामनाएं स्वीटहार्ट। तुम लायक थी इसके। तुम्हें चमकता हुआ देख मेरा दिल खुशी और गर्व से भर आया। तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार और मैं बहुत ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल
बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) टॉप 4 में आकर 'लॉकअप 2' की फिनाले की रेस से बाहर हो गई थीं। शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के लिए कहा था कि अगर मैं श्रेया से हारुंगी तो मुझे जरा भी दुख नहीं होगा। क्योंकि मैं सच में चाहती हूं कि श्रेया जीते। वहीं जैसे ही जेलर्स ने श्रेया को विजेता घोषित किया, दोनों ने सबसे पहले एक-दूजे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
