Lock Upp 2: Shivangi Joshi की वर्जिनिटी पर शिल्पा शिंदे ने किया भद्दा मजाक, लॉकअप में मचा बवाल

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब शिल्पा ने शिवांगी जोशी पर बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर फैंस भड़क गए हैं।

Shilpa Shinde Statement Viral On Shivangi Joshi: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा के हाथ धोकर पीछे पड़ी हैं। पहले शिल्पा हर्षद को गेम समझाती हुई नजर आई थीं। इसके बाद शिल्पा ने गेम खेलते हुए शिवांगी को ऑर्डर दिया था कि वह हर्षद चोपड़ा से ज्यादा बातचीत नहीं करेंगी, जिसके बाद एक्ट्रेस रोती हुई नजर आई थीं। इन सबके बीच अब शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का मजाक उड़ाया है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने शिवांगी की वर्जिनिटी पर कमेंट कर दिया। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म पर होगा अभिरा पर जानलेवा हमला, कैसे बचाएगा अरमान?

shilpa shinde-shivangi joshi (lock upp 2)

shilpa shinde-shivangi joshi (lock upp 2) - photo credit- instagram

शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी के लिए दिया बयान

लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा बेस्ट फ्रेंड बनती जा रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में दोनों साथ बैठी हुई नजर आईं और दोनों की नजर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा थीं, जो दूर-दूर खड़े खड़े बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर शिल्पा और श्रेया दोनों की मिमिक्री करती दिखीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा, शिवांगी की नकल उतारते हुए बोलती हैं, ‘अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही करूंगी।’ Lock Upp 2: योगेश रावत की इस हरकत से ठनका Harshad Chopda का माथा, Ram Kapoor ने उड़ाया मजाक

    हर्षद चोपड़ा का भी उड़ाया मजाक

    शिल्पा शिंदे को शिवांगी जोशी की एक्टिंग उतारते देख श्रेया कालरा की हंसी निकल जाती है और फिर आगे शिल्पा हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करती हैं। इस मौके पर वह कहती हैं, 'शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?' शिल्पा यहीं नहीं रुकतीं। वह शिवांगी के अंदाज में आगे बोलती हैं, 'पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं।' हालांकि, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने दोनों को फुल इन्गोर किया।

    भड़के शिवांगी जोशी के फैंस

    शिल्पा शिंदे का बर्ताव शिवांगी जोशी के लिए लगातार बुरा होता जा रहा है और ये शिवांगीा के फैंस नोटिस कर रहे हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। शिवांगी के फैंस शिल्पा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। शिवांगी जोशी का सपोर्ट बहन शीतल जोशी ने भी किया और शिल्पा के खिलाफ लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था।

    End of Feed