Lock Upp 2: खाने पर लड़ाई के बाद रो पड़ीं Shilpa Shinde, शिवांगी जोशी का जीना किया मुहाल

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में नया ड्रामा हुआ है। शिल्पा शिंदे का शिवांगी जोशी और राम कपूर से पंगा हुआ है, जिस वजह से शिल्पा शिंदे रोती हुई नजर आईं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में अब तक शिल्पा शिंदा (Shilpa Shinde) का बिंदास रूप देखने के लिए मिला है। वह शो में श्रेया कालरा को छोड़कर हर दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ रही हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का शिल्पा शिंदे से 36 का आंकड़ा है और जब से शिल्पा शिंदे की टीम हारी है और उन्हें हर चीज के लिए शिवांगी जोशी पर निर्भर होना पड़ा है, तब से ही शिल्पा शिंदे ने शिवांगी के पीछे पड़ी है, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे के सब्र का बांध टूटता हुआ नजर आया। लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा रोती हुई नजर आईं। इस मौके पर श्रेया कालरा ने उन्हें शांत करवाया। जेल में रहेंगे Sairaab एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने रिजेक्ट की बेल; शो से भी मिलेगा झटका?

shilpa shinde in lock upp 2

shilpa shinde in lock upp 2 (photo credit- twitter)

    खाने पर शिल्पा शिंदे का हुआ पंगा

    लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि शिवांगी जोशी घर की कैप्टन है और आकांक्षा की टीम को सिर्फ वही खाना खाने को मिल रहा है, जो उन्होंने खुद बनाया है, लेकिन शिल्पा खिवांगी की टीम के खाने में हाथ डाल देती है। वह श्रेया की प्लेट से खाना ले लेती है और खाने लगती है। शिल्पा की शिवांगी से मांग होती है कि वह सुबह की चाय और कॉपी का इंतजार करें, लेकिन शिवांगी इस पर कोई बात नहीं करती। शिल्पा का खाना छीनना राम को बिल्कुल पसंद नहीं आता। इस वजह से राम शिल्पा को काफी सुनाते हैं। इतना ही नहीं, खाने के टेबल पर सभी लोग शिल्पा को रोकते हैं और शिवांगी संग शिल्पा की बहस भी हो जाती है। इस पूरे ड्रामे की वजह से शिल्पा खाना बीच में छोड़ देती हैं और इमोशनल होकर गार्डन एरिया में चली जाती हैं। Lock Upp 2: 'उसे अपना गेम खेलने दो', हर्षद चोपड़ा पर फूटा Hina Khan का गुस्सा, Shivangi Joshi को दिखाया आईना

      रो पड़ी शिल्पा शिंदे

      एपिसोड में आगे देखने के लिए मिला कि शिल्पा शिंदे गार्डन एरिया में जाकर रोने लगती हैं। वह गुस्से में सबको कोसती हैं जो खाने के लिए छीना झपटी कर रहे हैं। इस मौके पर श्रेया कालरा आती हैं और शिल्पा को शांत करवाती हैं। आकांक्षा चौधरी भी शिल्पा के पास आती हैं और उन्हें खाना खाने के लिए कहती हैं, लेकिन शिल्पा किसी को नहीं सुनतीं। शिल्पा को रोते हुए देखकरनश्रेया भी खाना नहीं का पाती हैं। लॉकअप में सिर्फ खाने को लेकर काफी ड्रामा होता है।

      End of Feed