टीवी मसाला

'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी

Gautami Kapoor Shares Video Amid Ram Kapoor Trolling: 'लॉकअप 2' में राम कपूर को उनके बर्ताव के लिए निशाने पर लिया जा रहा है। इस मामले पर अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

राम कपूर की पत्नी ने शेयर किया वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gautami Kapoor Shares Video Amid Ram Kapoor Trolling: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में हर कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कोई अपनी गेम के कारण तो वहीं कोई अपने बर्ताव के लिए चर्चा में बना रहता है। 'लॉकअप 2' में रहकर राम कपूर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। लेकिन शो में उन्हें देखकर कई दर्शकों ने उन्हें 'ठरकी' तक कह दिया। इतना ही नहीं, बीते दिन आए एपिसोड में श्रेया कालरा ने भी राम कपूर के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की और बोलीं कि इतना मेरा बाप मे मेरी चुम्मी नहीं लेता, जितना ये आदमी करता है। श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे संग बातचीत के दौरान ये तक बोला कि अगर अगली बार से राम कपूर ने ऐसा किया तो वह उनका मुंह पकड़कर मना कर देंगी। वहीं राम कपूर पर आई इन बातों के बाद अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'इतना मेरा बाप भी किस नहीं करता मुझे'- राम कपूर के कारण असहज हुईं श्रेया कालरा? बोलीं- थू है...

    गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने वीडियो साझा कर राम कपूर के बर्ताव पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "गौतमी कपूर ने अपने वीडियो में कहा, "मैंने सोचा था कि मैं लॉकअप के बारे में कुछ भी नहीं कहूंगी। लेकिन बीते दो से तीन दिन मुझे मेरी चुप्पी से पीछे हटने पर मजबूर कर रहे हैं। तो आज मैं अपने पति की ओर से बात करने आई हूं। बहुत से लोग जजमेंट पास कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं कि वो घटिया हैं, ठर्की हैं। तो मैं आप लोगों को बता दूं कि राम ऐसे ही हैं। मैं उनका बचाव नहीं कर रही, जिस तरह के वो हैं। लेकिन वो बहुत दिल वाले इंसान हैं। वो गेम शो, रियलिटी शो में बगैर किसी रणनीति के गए। तो मुझे लगता है कि वही चीजें सामने आ रही हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह

      गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने राम कपूर के बारे में आगे कहा, "अगर वो फूहड़ता दिखा रहे होते तो मैं पक्का कह सकती हूं कि बाकी इनमेट शो की शुरुआत में ही इस बात पर टोकते। लेकिन अब शो को आए 4 से 5 हफ्ते हो रहे हैं, लेकिन अचानक से ही लोगों के बीच इसपर आक्रोश क्यों आ रहा है। जो एक कारण मैं देख सकती हूं वो ये कि हां उन्होंने गैंगलीडर के लिए श्रेया को सपोर्ट नहीं किया, जो उन्हें करना चाहिए था। क्योंकि श्रेया ने उनके लिए टास्क बहुत अच्छा खेला और उन्हें सपोर्ट किया, सुरक्षित किया। तो उन्हें करना चाहिए था। लेकिन वो एक निजी फैसला है। मैं उसपर टिप्पणी नहीं करना चाहती।"

      Ram Kapoor के लिए गौतमी कपूर ने शेयर किया वीडियो

      Ram Kapoor के लिए गौतमी कपूर ने शेयर किया वीडियो

      गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने राम कपूर को सपोर्ट करने की बात कही और बोलीं, "हम घर में आराम से शो देख रहे हैं। जबकि ये कंटेस्टेंट्स बीते चार से पांच हफ्ते से लॉकअप में कैद हैं। तो ये बहुत मुश्किल हो रहा है, ये माइंड गेम हैं। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि एपिसोड एडिट किये हुए होते हैं। हमें पूरी कहानी नहीं पता होती तो हमें कमेंट करने से बचना चाहिए। कृप्या समझिये कि ये हमारे परिवार तक आ रहा है तो प्लीज इसे थोड़ा ध्यान रखें। मैं जाहिर तौर पर अपने पति राम को अंत तक सपोर्ट करने वाली हूं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article