Lock Upp 2: 'हर्षद प्यार करता है शिवांगी से'- राम कपूर ने किया दावा, एक्ट्रेस के लिए बोले- वो उसे यूज कर रही है

Lock UPP 2 Ram Kapoor On Harshad Chopda And Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने दावा किया कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी से प्यार करते हैं। उन्होंने ये तक कहा कि शिवांगी एक्टर का इस्तेमाल कर रही हैं।

Lock UPP 2 Ram Kapoor On Harshad Chopda And Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प होती जा रही है। यहां तक कि अभी तक 'लॉकअप 2' में कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी गेम के लिए दांव पर लग चुकी है। बीते दिन धीरज धूपर ने टास्क के दौरान शिवांगी जोशी के लिए बनाए टावर को दो बार गिरा दिया। वहीं शिवांगी पर एविक्शन का खतरा मंडराते ही हर्षद चोपड़ा भी निराश हो गए। उन्होंने धीरज धूपर से ये तक कहा कि अगर शिवांगी चली गई तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा। दूसरी ओर राम कपूर (Ram Kapoor) ने वरुण यादव संग बातचीत के दौरान दावा किया कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी से प्यार करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: माधुरी ग्रोवर के बाद अब इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता, नाम सुन लगेगा झटका

lock upp 2

Lock UPP 2: हर्षद और शिवांगी को लेकर राम कपूर ने किया दावा

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में राम कपूर (Ram Kapoor) और वरुण यादव बात करते हुए नजर आए। उन्होंने धीरज धूपर के बारे में बात करते हुए कहा, "या तो वो एहसास करे कि तूने जो शिवांगी के साथ किया है वो गलत किया है। या फिर ये चुन ले कि हर्षद ने तेरे साथ गलत किया। भाई दोनों में से एक चुन ले। दोनों नहीं हो सकता है। वो दोनों (हर्षद और शिवांगी) एक ही हैं। हर्षद उसी के लिए खेल रहा है। हर्षद हट जाएगा अगर दोनों में से किसी एक को चुनना पड़े। हर्षद हट जाएगा और शिवांगी को दे देगा। ये क्या पता नहीं है तुझे। सीधी सी बात है, हर्षद प्यार करता है शिवांगी को लेकिन चुपचाप।" उनकी बात सुनकर वरुण यादव बोले, "दोस्ती दिखा रखी है।" इसपर राम कपूर ने जवाब दिया, "जाहिर सी बात है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो को Asim Riaz ने दिखाया ठेंगा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    End of Feed