'मजाक-मजाक में' कर डाली 60 हजार की शॉपलिफ्टिंग! Lock Upp 2 में योगेश रावत के कबूलनामे से मचा हंगामा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 07:51 AM IST

Yogesh Rawat Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 में नजर आ रहे योगेश रावत (Yogesh Rawat) ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि योगेश रावत ने क्या कहा...

Yogesh Rawat Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के खुलासों और विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस शो में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कोई अपने साथ हुई घटना को लेकर बात शेयर करता है, तो कोई शो में आकर तलाक की खबरों से पर्दा उठा देता है। इन सब के बीच शो में नजर आ रहे योगेश रावत (Yogesh Rawat) ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। तो चलिए जानते हैं कि योगेश रावत ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Yogesh Rawat Lock Upp 2

योगेश रावत ने किया ये खुलासा (Image Source: Netflix)

योगेश रावत ने किया ये खुलासा

फराह खान और रितेश देशमुख का शो लॉक अप 2 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह योगेश रावत का अभी हाल ही में किया गया एक खुलासा है। लॉक अप- सच या सजा के एपिसोड में योगेश रावत का सीक्रेट सामने आया, जहां स्क्रीन पर सिर्फ 'मॉल्स' लिखा दिखाई दिया। जब सभी कंटेस्टेंट्स सोचने लगे कि आखिर इसका मतलब क्या है, तब योगेश ने बताया कि ये कोई बड़ा राज नहीं है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मजे के लिए मॉल जाते थे और वहां से चीजें उठा लेते थे। इसपर राम कपूर (Ram Kapoor) ने जब उनसे पूछा, 'मतलब चोरी?' तो योगेश ने कहा, 'हां, शॉपलिफ्टिंग।' उनका ये खुलासा सुनकर शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जेलर फराह खान (Farah Khan) भी हैरान रह गईं। फराह ने उनसे ये भी पूछा कि अब तक उन्होंने मॉल्स से कितने रुपये का सामान चुराया है। इसके जवाब में योगेश ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर करीब 50 से 60 हजार रुपये तक का सामान शॉपलिफ्ट किया था।

End of Feed