Lock UPP 2 Arjun Kapoor Proposes Pamala Serena: 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। आने वाले शनिवार को 'लॉकअप 2' में जजमेंट डे होने वाला है, जिसमें जनता का फैसला कंटेस्टेंट्स को सुनाया जाएगा। साथ ही एक कंटेस्टेंट को घर छोड़कर भी जाना पड़ेगा। 'लॉकअप 2' में इस बार जनता की आवाज बनकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) शो में कदम रखेंगे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से जमकर बातचीत की। वहीं पामेला सेरेना को एक्टर ने सीधा शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अर्जुन कपूर ने पामेला से कहा कि वह तैयार हैं। अर्जुन कपूर की बातें सुनकर खुद पामेला सेरेना भी शर्म से लाल हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: माधुरी ग्रोवर के बाद अब इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता? नाम सुन लगेगा झटका
अर्जुन कपूर ने किया पामेला सेरेना को प्रपोज! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बातें सुनकर आकांक्षा चमोला ने अपना चेहरा छुपा लिया। बता दें कि 'लॉकअप 2' में इस बार हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन शो को लेकर खबर आ रही है कि इस बार योगेश रावत को घर जाना पड़ सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स की गेम जजमेंट डे से क्या रुख लेती है।
