Apoorva Mukhija Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी किसी का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी ऐसा राज सामने आता है, जो सबको हैरान कर देता है। इन सब के बीच अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने शो में उस मुश्किल दौर को याद किया, जब इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) विवाद के बाद वह लगातार ट्रोलिंग और आलोचना का सामना कर रही थीं। तो चलिए जानते हैं कि अपूर्वा मखीजा ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
अपूर्वा मखीजा ने किया खुलासा (Image Source: Chat GPT/ Netflix)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: 'भीख में दूंगी...', खाने के चक्कर में Apoorva Makhija ने Shreya Kalra की बजाई बैंड, मचा बवाल
अपूर्वा मखीजा ने कही ये बात
अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अपूर्वा मखीजा का शो लॉक अप 2 में किया गया नया खुलासा है। शो में सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) और अपूर्वा मखीजा की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। सूफी ने अपूर्वा से कहा कि उनके मन में उसके लिए कोई नफरत नहीं है। इस पर अपूर्वा ने जवाब दिया, 'मैं तुम्हें सच में बहुत मिस करती थी। अपनी मां की कसम। हर बार जब कोई तुम्हारे बारे में पूछता है और कहता है कि ‘तुम उसके साथ दोस्ती कैसे कर सकती थी? वो तो बहुत मीन है’, तो मैं उन्हें बताती हूं… Latent वाले मामले के समय अगर सूफी मेरे साथ नहीं होता तो मैं खुद को मार लेती।' सूफी ने कहा, 'ऐसा मत बोलो। मैं तुम्हें सच बता रहा हूं भाई। वो एक साल मेरी जिंदगी का सबसे पसंदीदा साल था जब हम दोस्त थे। मुझे आखिरकार बॉम्बे में एक सोशल सर्कल मिला था। मुझे लगता था कि जब भी मन करे, किसी के पास जा सकता हूं। और मैं तुम्हें सच में बहुत मिस करता था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock UPP 2: एंट्री के साथ ही हिना खान ने किये शिल्पा शिंदे पर तीखे वार, ताजा हुई 9 साल पुरानी दुश्मनी
बहुत मुश्किल समय था
अपूर्वा ने आगे कहा, 'मैं उस समय से गुजर ही नहीं पाती। तुम ही एक इंसान थे जो मेरे साथ थी। मैं किसी से डेटिंग भी नहीं कर रही थी। पर्सनली, अपनी जिंदगी में, एक दोस्त के तौर पर मैंने तुम्हें हमेशा क्रेडिट दिया है। तुमने मेरी जान बचाई, Latent के समय अगर तुम नहीं होती तो मैं सच में नहीं बच पाती।'
