बॉलीवुड के बाद OTT पर गदर काटने आ रहे हैं सनी देओल, Netflix पर लेकर आएंगे नई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2025, 08:19 PM IST

Sunny Deol OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग 'बॉर्डर 2' (Border 2) और 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) के बाद अब ओटीटी पर घमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। सनी देओल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं।

Sunny Deol OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) और मूवी लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इन फिल्मों से जुड़े कई अपडेट्स भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब सनी देओल की लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया है। सनी देओल के इस ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते कैसा होने वाला है सनी देओल की ओटीटी डेब्यू

Sunny Deol OTT Debut

ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल

एक्टर सनी देओल एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच सनी देओल के ओटीटी डेब्यू को लेकर खबरे सामने आनी शुरू हो गई हैं। PeepingMoon की रिपोर्ट से अनुसार सनी देओल इन दिनों नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) के साथ एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर को लेकर बात चल रही है। इस फिल्म में सनी देओल का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। आगे बताया गया कि इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन अभी तक फिल्म का डायेरक्टर का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। इस खबर के सामने आने के बाद सनी देओल के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

End of Feed