वेब सीरीज

Exclusive: मेट गाला 2025 में रिपोर्टर द्वारा शाहरुख खान को नहीं पहचानाने पर लीजा मिश्रा बोलीं, 'किंग खान दुनिया के लिए...'

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कुछ दिनों पहले मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में शिरकत की थी, जहां उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी। इवेंट के दौरान एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें विदेशी रिपोर्टर किंग खान को पहचान नहीं पा रही थी। लिसा मिश्रा ने इस बारे में जूम टीवी से बात की और कहा कि किंग खान ग्लोबल सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Image

Shah Rukh Khan Lisa Mishra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर शाहरुख खान ने बीते दिनों मेट गाला में डेब्यू किया और पूरी दुनिया को हिला दिया। शाहरुख खान सब्यसाची द्वारा बनाई गई ब्लैक ड्रेस में मेट गाला 2025 में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और उनका लुक देखने के बाद सभी ने उन्हें रियल किंग बताया। मेट गाला में जहां शाहरुख खान के लुक की काफी सारी बातें हुईं, वहीं उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ जिसमें विदेशी रिपोर्टर ने उन्हें पहचाना नहीं था। लोगों ने इस वीडियो पर सवाल खड़े किए और कहा कि मेट गाला में कैसे-कैसे रिपोर्टर थे जो किंग खान को नहीं पहचान रहे थे?

द रॉयल्स में नजर आई लिसा मिश्रा ने इस मुद्दे पर जूम टीवी से खास बात की और कहा कि शाहरुख खान उनके ड्रीम हीरो हैं। मेट गाला 2025 से सामने आए वीडियो ने उनका दिल तोड़ दिया है। किंग खान सालों से दुनिया के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें हर कोई पहचानता है। लिसा मिश्रा ने कहा, 'जी हां, मैंने वो वीडियो देखा है। ये दिल दुखाने वाला था। शाहरुख खान हमेशा से दुनिया पर राज करते आए हैं। जब से मैं उन्हें जानती हूं, वो दुनिया के 2 बेस्ट एक्टर्स में से एक रहे हैं। सालों से वो इस स्थान पर काबिज हैं। शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में हैं, न कि सिर्फ इंडिया में। मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं जो उनके काम को प्यार करते हैं। यूएई, मिडिल ईस्ट और बाकी देशों में किंग खान को बहुत प्यार दिया जाता है।'

'मैं एक्सपैक्ट कर रही थी कि इंटरनेशनल मीडिया उनके साथ ज्यादा बेहतर तरीके से पेश आएगा। वो भारत के बड़े सुपरस्टार हैं और कई देशों में भारतीय सिनेमा को उनकी वजह से ही पहचान मिली है। शाहरुख खान केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी हैं। इंटरनेशनल मीडिया ने जब उनके साथ ऐसे विहेव किया तो मेरा दिल टूट गया।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article