Kuberaa OTT Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्म कुबेरा (Kuberaa) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कुबेरा ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। धनुष की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच धनुष की फिल्म कुबेरा की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म कुबेरा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कुबेरा'
धनुष की फिल्म कुबेरा एक फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। अभी हाल ही में फिल्म कुबेरा की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष की फिल्म कुबेरा बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इसको लेकर मेकर्स और प्राइम वीडियो के बीच 50 करोड़ रुपये की डील हुई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म कुबेरा की ओटीटी रिलीज डेट से अभी पर्दा नहीं उठा है। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
शेखर कमुला (Sekhar Kammula) के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुबेरा में धनुष के साथ नागार्जुन (Nagarjuna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म आज यानी 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म कुबेरा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
