वेब सीरीज

The Traitors : सुधांशु पांडे को बुरा लगा अपूर्वा का बात करने का लहजा, लाइव आकर बोलें मेरा दिल टूट गया.....

The Traitors Sudhanshu Pandey Angry: अनुपमा फेम एक्टर सुधांशु पांडे हाल ही मे द ट्रेटर्स में नजर आए। अब शो से निकलने के बाद उन्होंने फैंस के साथ लाइव आकर अपने दिल की बात कही है। अपनी इस चैट में उन्होंने अपूर्वा का जिक्र किया। रेबल किड पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका बोलने का तरीका बहुत खराब था।

Image

The Traitors Sudhanshu Pandey Angry

The Traitors Sudhanshu Pandey Angry: अमेजन प्राइम पर इन दिनों जो शो छाया हुआ है उसका नाम है "द ट्रेटर" शो को शुरू हुए एक हफ्ते से भी ज्यादा समय हो गया है। शो का कॉन्सेप्ट बहुत दिलचस्प है जो खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में टीवी एक्टर सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने भी शिरकत की थी, हालांकि अब वह शो का हिस्सा नहीं है। सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर शो के बारे में बात की। एक्टर ने उन सभी किस्सों पर चर्चा की जो उन्हें बाद में पता चली। सुधांशु ने रेबल किड पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका बोलने का तरीका बहुत खराब था।

अपूर्वा जो रेबल किड के नाम से जानी जाती है। वो इस शो से पहले ही विवादों में आ चुकी हैं। वहीं अब सुधांशु ने लाइव आकर कहा मैं यह नहीं कह रहा कि वह एक बुरी इंसान है, उन्होंने इस बात पर जोर देने से पहले कहा कि भाषा कितनी हानिकारक हो सकती है। वह एक अच्छी बच्ची है। मुझे यकीन है कि उसका दिल भी अच्छा है। लेकिन जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना, तो वह सब कुछ खराब कर देती है।

सुधांशु ने पुरी बात बताते हुए कहा कि अपूर्वा को आशीष विद्यार्थी केएलिमिनेशन का जिक्र करते हुए यह कहते हुए सुना गया था, मुझे लगता है आशीष जाएगा। सुधांशु के अनुसार, यह ऐसे लहजे में कहा गया था जिसमें बुनियादी सम्मान का अभाव था। आशीष जाएगा? क्या वह आपका बचपन का दोस्त है या क्या? लोगों के बारे में बात करने का यह कैसा तरीका है - ऐसे अभिनेताओं के बारे में जो आपके माता-पिता से भी बड़े हैं? उन्होंने सवाल किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article