Squid Game 3 New Poster: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) का तीसरा और आखिरी सीजन यानी स्क्विड गेम 3 (Squid Game 3) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले इस वेब सीरीज का एक फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। इसके बाद से ये सीरीज काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच अब मेकर्स ने वेब सीरीज स्क्विड गेम का नया पोस्टर शेयर किया है। इस बार पोस्टर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 के नए पोस्टर में क्या खास है।
नए पोस्टर में खुले राज
वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 रिलीज होने से पहले एक बार फिर से चर्चा में गई है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। सीरीज के इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पोस्टर में दो मुख्य किरदारों ली जंग-जे (
कब रिलीज होगी सीरीज
वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 इसी महीने यानी 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का पहले दो सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला था। अब देखना होगा स्क्विड गेम 3 का क्या कमाल दिखा पाती है। वेब सीरीज स्क्विड गेम 3 के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
