Koffee with Karan 8 : करण जौहर( Karan Johar) का पॉपुलर शो कॉफी विद करण सीजन 8( Koffee with Karan 8) इन दिनों काफी छाया हुआ है। हाल ही में करण के शो में बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर( Neetu kapoor) और ज़ीनत अमान( Zeenat Aman) ने शिरकत की। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर कार्यक्षेत्र के बारे में कई सारे खुलासे किए। अभिनेत्रियों ने शो के अंदर कई सारे खुलासे किए नीतू कपूर ने बताया कि उनकर दिवंगत पति ऋषि कपूर( Rishi kapoor) बेहद सख्त किस्म के बॉयफ्रेंड थे। अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए नीतू ने ये बात कही।
कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट एपिसोड में नीतू कपूर( Neetu Kapoor) और ज़ीनत अमान( Zeenat Aman) आने वाली है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने करण के शो में खूब सारे खुलासे किए। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह ऋषि कपूर को डेट कर रही थी तब वह उनके साथ बहुत सख्त थे। वह मुझे लेट नाइट पार्टी नहीं करने देते थे वो हर चीज के लिए मनाही करते थे। ऋषि कपूर कहते थे यहाँ नहीं जाना वहाँ नहीं जाना। उन दिनों मैं दिवंगत यश राज चोपड़ा के साथ काम कर रही थी और वहाँ सभी लोग लेट नाइट तक पार्टी करते थे लेकिन मैं कभी भी पार्टी में शामिल नहीं हुई। अदाकारा ने आगे कहा कि उनके जीवन में दो कडक लोग थे मेरी माँ और मेरे बॉयफ्रेंड , दोनों मेरे ऊपर कानून जताते थे।
बता दें कि नीतू-ज़ीनत की एंट्री का ये शो आज रात वीरवार को डिज़्नी हॉटस्टार पर ऑन एयर होगा। इससे पहले शो का प्रोमो आया था जिसमें दोनों एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में बेहद प्यारी नजर आ रही है। उनका ये एपिसोड देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।
