Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में कई इंटरेस्टिंग सितारे शो में एक साथ नजर आए हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान एक साथ कॉफी विद करण में नजर आई हैं। दोनों का ही यह डेब्यू एपिसोड है। इससे पहले नीतू और जीनत कभी भी करण जौहर के शो में नजर नहीं आए थे। कॉफी विद करण 8 का ये एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच नीतू कपूर बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की मौत को लेकर भी बात करती नजर आई हैं।
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के आखिरी कुछ दिनों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया की अपनी मौत के आखिरी साल में किस तरह एक्टर पूरी तरह से बदल गए थे। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की मौत को लेकर पहली बार इतना खुलकर बात की है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘वो साल मेरी जिंदगी का बेस्ट साल था’
करण जौहर से बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा, ‘मैं ऋषि जी के साथ अपनी दुखी मूमेंट याद नहीं करना चाहती। बल्कि पॉजिटिव चीजें याद रखूंगी। अपने आखिरी दिनों में उनके अंदर रिद्धिमा और रणबीर के लिए काफी प्यार उमड़ गया था। वह मुझसे भी हर चीज शेयर किया करते थे। वह अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगे थे। वह साल मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन साल होगा। जहां हमने मूवी, डिनर और शॉपिंग भी की जब उनकी तबीयत ठीक थी’
इस दौरान करण जौहर और जीनत अमान नीतू कपूर की बातों को हैरानी से सुनते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर अब नीतू कपूर का ये बयान काफी वायरल है। इसपर फैंस भी अपनी राय रख रहे हैं।
