Saiyami Kher doing Neeraj Pandey's next: बॉलीवुड अदाकारा सैयामी खेर (Saiyami Kher) इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास हुनर को कोई कमी नहीं है लेकिन डायरेक्टर्स उसे यूज नहीं कर पा रहे हैं। सैयामी की आखिरी रिलीज घूमर से उन्होंने यह साबित किया है कि अगर उन्हें अच्छी भूमिकाएं दी जाएं तो वो कमाल कर सकती हैं। फिल्म घूमर ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार न किया हो लेकिन इस मूवी ने सैयामी को लोगों के निगाह में दोबारा ला दिया है। घूमर के लिए मिली प्रशंसा का ही कमाल है कि अदाकारा सैयामी खेर को नीरज पांडे जैसे डायरेक्टर का साथ मिल गया है। टाइम्स नाउ को मिली ताजा जानकारी के अनुसार अदाकारा सैयामी खेर जल्द ही डायरेक्टर नीरज पांडे की नई फिल्म में दिखाई देंगे, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने हमें जानकारी दी है, 'सैयामी को डायरेक्टर नीरज पांडे (Neeraj Pandey) ने एक धमाकेदार मूवी ऑफर की है, जिसके लिए उन्होंने हां कह दी है। फिल्म की शूटिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी और इसे डायरेक्टर नीरज पांडे 30 दिनों में खत्म कर देंगे। डायरेक्टर नीरज पांडे ने फैसला लिया है कि वो इस फिल्म को एक बार में ही शूट करेंगे। नीरज पांडे इन दिनों फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं।' सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए जानकारी दी है कि सैयामी खेर इस फिल्म के लिए डायरेक्टर नीरज पांडे की पहली पसंद थी। फिल्म को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
बताते चलें कि डायरेक्टर नीरज पांडे ने सैयामी खेर की घूमर देखी थी, जिसके बाद वो अदाकारा के फैन बन गए हैं। इसके बाद से ही नीरज पांडे सैयामी के साथ काम करना चाह रहे थे। जैसे ही उनके पास ऐसी स्क्रिप्ट आई, जिसमें वो सैयामी को कास्ट कर सकते थे, उन्होंने अदाकारा के साथ हाथ मिला लिया। सैयामी खेर और नीरज पांडे की अगली मूवी महिला सेंट्रिक होगी, जिसमें दर्शकों को शानदार कहानी देखने को मिलेगी।
