बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 10: 2023 के आखिरी दिन सालार ने किया दमदार कलेक्शन, अब 350 करोड़ क्लब में मारेगी एंट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 1, 2024, 09:59 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 10: प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुआ 10 दिन पूरे हो गए हैं। सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी सालार ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Salaar Box Office collection

Salaar Box Office Collection Day 10: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) को रिलीज हुआ 10 दिन पूरे हो गए हैं। सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी सालार ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब सालार के साथ प्रभास को बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर सालार ने दमदार कलेक्शन कर लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार ने प्रभास को एक जबरदस्त एक्शन हीरो के तौर पर दिखाया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, इंडिया में भी और वर्ल्डवाइड भी। फिल्म ने प्रभास को दुनियाभर में काफी फेम दिलवाया है।

सालार अब जल्द ही 350 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। आइए सालार के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सालार ने 10वें दिन की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने सातवें दिन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 344.08 करोड़ तक पहुंच गया है। सालार को नए साल के मौके पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने वाला है, कुल मिलाकर प्रभास की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई है। इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड भी सालार ने दमदार प्रदर्शन किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article