Koffee With Karan 8: ऋषि कपूर के आखिरी दिनों के बारे में पहली बार बोलीं नीतू कपूर, कहा- 'मरने से पहले हमने..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2024, 08:31 AM IST

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण का 8वें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान एक साथ नजर आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की मौत के आखिरी दिनों को लेकर बात करती नजर आई हैं। इस बीच वह थोड़ी इमोशनल भी हो जाती हैं।

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में कई इंटरेस्टिंग सितारे शो में एक साथ नजर आए हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान एक साथ कॉफी विद करण में नजर आई हैं। दोनों का ही यह डेब्यू एपिसोड है। इससे पहले नीतू और जीनत कभी भी करण जौहर के शो में नजर नहीं आए थे। कॉफी विद करण 8 का ये एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच नीतू कपूर बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की मौत को लेकर भी बात करती नजर आई हैं।

End of Feed