बॉलीवुड

Ira-Nupur Wedding: सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए Ira-Nupur, व्हाइट गाउन में प्यारी गुड़िया लगी दुल्हन

Ira-Nupur Wedding: इस तस्वीर में कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं इरा खान( Ira Khan) जहां व्हाइट गाउन पहनी हुई है वहीं पति नूपुर( Nupur Shikhare) ने ब्राउन सूट पहना है जो उनपर बेहद प्यार लग रहा है। कपल की हँसते हुए ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Image

Ira-Nupur Wedding Pic

Ira-Nupur Wedding: आमिर खान( Aamir khan) की लाड़ली बेटी इरा खान( Ira Khan) आज अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल की शाही शादी आज राजस्थान के उदयपुर में हुई जहां धूम-धाम से खान और शिखरे परिवार ने शादी का लुप्त उठाया। आखिरकार आमिर खान ने अपनी बेटी को विदा कर दिया। शादी का जश्न बेहद शानदार हुआ जो पहले ही तीन दिन से चल रहा था। मेहंदी से लेकर संगीत तक सभी ईवेंट बड़ी मस्ती के साथ मनाए गए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब इरा खान की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में बेहद प्यारी लग रही है।

हाल ही में इरा खान ( Ira Khan) और नुपुर शिखरे( Nupur Shikhare) की दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी शादी की पहली तस्वीरें साझा की है । इस तस्वीर में कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं इरा खान जहां व्हाइट गाउन पहनी हुई है वहीं पति नूपुर ने ब्राउन सूट पहना है जो उनपर बेहद प्यार लग रहा है। कपल की हँसते हुए ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल एक साथ शादी में एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं नूपुर-इरा की डांस करते हुए कि वीडियो सामने आई है जिसमें नूपुर अपनी प्यारी बीवी की बाहों में बाहें डालकर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउन्ड में बज रही फरहान अख्तर की तुम हो तो की मधुर धुन पर थिरकते हुए नवविवाहित जोड़े को एक बेहतरीन पल को वीडियो में कैद किया गया है।

बताते चले कि नूपुर और इरा उदयपुर में शादी के बाद कपल 13 जनवरी को आलीशान रीसेप्शन करने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड और राजनीति की कई हस्तियाँ शामिल होंगी। रीसेप्शन को मुंबई में किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article