Animal OTT Release Date: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहिट फिल्म एनिमल को लेकर अभी तक दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो अब तक जारी है। यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स ने इसका टिकिट 100 रुपये का कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएं। अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो उसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है और जल्द ही ये ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है।
26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी एनिमल
अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल की एनिमल ओटीटी पर कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म एनिमल इसी महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। दर्शक रणबीर कपूर की एनिमल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक एनिमल की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म 26 जनवरी पर ही ओटीटी पर धमाका करेगी।
ऋतिक रोशन की फाइटर से होगी भिड़ंत
एनिमल गणतंत्र दिवस के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। इससे साफ हो गया है कि इसकी टक्कर ऋतिक रोशन की फाइटर से होगी। फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर ही सिनेमाघरों में कदम रखेगी। माना जा रहा है कि अगर फाइटर दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रहती है या फिर इसका टिकिट ज्यादा महंगा होता है तो दर्शक एनिमल का रुख करेंगे।
