टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Abhishek Kumar को मिला अपने कर्मों का फल, खानजादी को याद कर लोगों ने मारे ताने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 12:47 PM IST

Bigg Boss 17: शो में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस बात से अभिषेक काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर जहां लोग अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं।

Image

Khanzaadi- Abhishek Kumar (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। 12वें हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच में ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ गई है। बीते एपिसोड में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को लड़ाई के दौरान जमकर उकसाने की कोशिश की। समर्थ और अभिषेक की लड़ाई में ईशा मालवीय (Isha Malviya) भी बोलने लगती हैं। झगड़े में ईशा और अभिषेक अपने रिलेशनशिप की पुरानी बातों को लेकर लड़ते दिखाई देते हैं। शो में ईशा और अभिषेक ने एक-दूसरे के इज्जत की धज्जियां उड़ा कर रख दी है।

शो में समर्थ अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। इस वजह से अभिषेक गुस्से में समर्थ को थप्पड़ मार देता है। इस झगड़े में कुछ लोग जहां अभिषेक कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये अभिषेक के कर्मां का फल है जो उन्हें मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अभिषेक कुमार

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अभिषेक ने खानजादी (Khanzaadi) के साथ भी ऐसा ही किया था। अभिषेक ने खानाजादी को भी टारेगट किया था। उसने घर में खानजादी की तबीयत का मजाक उड़ाया था। घर में खानजादी बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी। उन्होंने इस बारे में सलमान खान से भी कहा था। हालांकि सलमान ने खानजादी को समझाया था कि वो खुद ही अपनी हेल्थ के बारे में सबसे ज्यादा बोल रही हैं। खानजादी के एलिमिनेशन को लोगों ने अनफेयर बताया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article