KK Last Song: मौत के बाद रिलीज हुआ केके का आखिरी सॉन्ग, इस प्लेटफार्म पर रिलीज हुई फिल्म

केके को दुनिया से गए लगभग दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग इस बात का यकीन नहीं कर पाते हैं। वही अब फैंस केके का आखिरी गाना आराम से सुन सकते हैं। ये गाना फैंस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रिस्पी रिश्ते’ में सुन सकते हैं। इस फिल्म में 15 गाने हैं।

KK Last Song: भारतीय सिनेमा के जाने- माने सिंगर केके को दुनिया से गए लगभग दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग इस बात का यकीन नहीं कर पाते हैं। वही अब फैंस केके का आखिरी गाना आराम से सुन सकते हैं। बता दे इस खबर को सुनकर फैंस इमोशनल के साथ-साथ बेहद खुश भी हैं। ये गाना फैंस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रिस्पी रिश्ते’ में सुन सकते हैं।

Krispy Rishtey

Krispy Rishtey

बता दें ये फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। बता दें इस गाने का नाम "ख्वाब जीते" है। इस गाने में फैंस को केके की जादुई आवाज़ सुनने का मौका मिलेगा। केके आज भले ही फैंस के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए आखरी गाने हमारे पास उनकी यादों के तौर पर हैं।

End of Feed