Kingdom OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ऑनलाइन रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म, जानिए तारीख

Kingdom OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब निर्माताओं ने इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के फैसला ले लिया है। जानिए विजय देवरकोंडा की फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

Kingdom OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) ने 31 जुलाई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था लेकिन जब यह मूवी सिनेमाघरों में पहुंची तो लोगों का प्यार इसे नहीं मिला। शानदार ओपनिंग लेने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं पाई। बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद अब निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' को ऑनलाइन पेश करने का फैसला कर लिया है। आइए जानते हैं यह मूवी कब और कहां रिलीज होगी।

Kingdom OTT Release

Pic Credit: IMDb

नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ नाम के एक्स अकाउंट पर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का एक पोस्टर साझा किया गया। इस पोस्टर को साझा करने के साथ यह भी जानकारी दी गई कि 'किंगडम' को 27 अगस्त के दिन नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा। विजय देवरकोंडा के फैन्स के लिए यह एक बड़ी खबर है। जिन लोगों ने फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर नहीं देखा था, वो अब इसे घर बैठे देख पाएंगे।

End of Feed