वेब सीरीज

Rise And Fall: अश्नीर ग्रोवर के शो में किस्मत आजमाएंगी Shalini Passi, सलमान खान की एक्स भाभी भी रखेंगी कदम!

Shalini Passi To Enter In Ashneer Grover Show Rise And Fall: मशहूर बिजनेसमैन और 'शार्क टैंक इंडिया' फेम अश्नीर ग्रोवर अपने नए शो 'राइज एंड फॉल' के साथ एमएक्स प्लेयर पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस शो से मशहूर पर्सनालिटी शालिनी पासी का नाम जुड़ा है।

Image

फोटो क्रेडिट- सीमा सजदेह, अश्नीर ग्रोवर, शालिनी पासी इंस्टाग्राम

Shalini Passi To Enter In Ashneer Grover Show Rise And Fall: मशहूर बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर अपने शो 'राइज एंड फॉल' के साथ अमेजन एम एक्स प्लेयर पर धूम मचाने के लिए तैययार हैं। इस शो के लिए अभी तक कई नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें अर्जुन बिजलानी से लेकर धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, कुबरा सैत और अपूर्वा मखीजा जैसे स्टार्स शामिल हैं। अश्नीर ग्रोवर के अपकमिंग शो 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। वहीं अब इस लिस्ट में 'आर्ट एंड डिजाइन कलेक्टर' शालिनी पासी (Shalini Passi) का नाम भी जुड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्नीर ग्रोवर के 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) में आर्ट पैटरन शालिनी पासी (Shalini Passi) कदम रख सकती हैं। मेकर्स और उनके बीच शो को लेकर बातचीत जारी है। उनके अलावा फैशन डिजाइन और सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह भी 'राइज एंड फॉल' में कदम रखती नजर आ सकती हैं। बता दें कि दोनों इससे पहले एक साथ 'फैबुलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में भी नजर आ सकती हैं। वहीं मेकर्स पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे सीमा सजदेह और शालिनी पासी को 'राइज एंड फॉल' का हिस्सा बनाकर शो में ग्लैमर का तड़का लगा सकें।

'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall) को लेकर अभी तक सीमा सजदेह और शालिनी पासी की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है। इस शो के प्रीमियर की बात करें तो ये 6 सितंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देगा। 'राइज एंड फॉल' के कॉन्सेप्ट की बात करें तो शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि जहां कुछ कंटेस्टेंट्स पेंटहाउस में लग्जरी लाइफ जीते हैं तो वहीं वर्कर्स एक बेसमेंट में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भी लड़ते हैं। शो में 16 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाएंगे जो अलग-अलग दुनिया में रहकर गेम खेलेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article