The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्टर ने फिल्म में पूर्व पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर के किरदार को निभाया है। थिएटर्स में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर हाल ही में अपनी कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी मां माला तिवारी के साथ पहुंचे।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फिनाले एपिसोड में एक्टर अपनी मां के साथ नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने शो का प्रोमो वीडिो शेयर किया है। प्रोमो में एक्टर की मां उन्हें जमकर रोस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं कार्तिक की मां अपने बेटे के लिए मैच मेकर भी बनते हुए नजर आईं। शो का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। प्रोमो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मां-बेटे की जोड़ी कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, मां के सामने कोई नहीं बोलता है।
कपिल के शो पर मां के साथ पहुंचे कार्तिक
21 जून को शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। लोग इस एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। एक्टर भूल भुलैया 3 में नजर तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म को अनीस बज्मी प्रोड्यूस कर रहे है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर एक बार फिर रूहबाबा के किरदार में नजर आएंगे।
