तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरें पढ़कर खौला करण कुंद्रा का खून, गुस्से में बोले "शादी, बच्चा, ब्रेकअप..."

Karan Kundrra on wedding rumours with Tejasswi: टीवी अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर बीते दिनों से ऐसी खबरें छायी हुई हैं कि वो एक शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ सगाई कर सकते हैं। इन खबरों को तेजी पकड़ता देख करण कुंद्रा गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन लोगों को फटकार लगाई है, जो ऐसी बातें फैला रहे हैं।

Karan Kundrra on wedding rumours with Tejasswi: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल हैं, जिनकी शादी होते फैंस जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। बीते दिनों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही थीं कि करण कुंद्रा नेटफ्लिक्स के एक शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश संग सगाई कर सकते हैं, जिसके लिए दोनों दुबई में हैं। करण और तेजस्वी काफी समय से डेट कर रहे हैं, जिस कारण लोगों को इस बात पर भरोसा हो चला था। टीवी इंडस्ट्री के कई सारे कपल शोज पर शादी कर चुके हैं तो करण-तेजस्वी की सगाई की खबर ने लोगों को चौंकाया भी नहीं है।

Karan Kundra on Wedding News

करण कुंद्रा ने सगाई और शादी की खबरों में तेजी आते देख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसे लोगों को फटकार लगाई है जो झूठी खबरें फैला रहे हैं। करण कुंद्रा ने पोस्ट में लिखा है कि वो चाहते हैं लोग उन्हें शादी और सगाई के बारे में अनाउंसमेंट करने दें।

End of Feed