Karan Johar on Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) हमेशा से चर्चा में रहा है, लेकिन 2019 में क्रिकेटर्स हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) वाला एपिसोड सबसे ज्यादा विवादों में घिर गया। अब सालों बाद करण जौहर ने हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान इस कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की। आपको बता दें कि इस एपिसोड की वजह से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को BCCI ने सस्पेंड कर दिया था, और करण को भी काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं करण जौहर ने इसको लेकर क्या बयान दिया है।
करण जौहर ने कॉफी विद करण में हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी
करण जौहर एक बार फिर अपने शो शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। यूट्यूबर राज शमानी (Raj Shamani) को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा, 'हार्दिक और राहुल वाला वो किस्सा मुझे बहुत परेशान कर गया। मुझे उम्मीद थी कि किसी को नुकसान न हो। लेकिन यूनिवर्स की मेहरबानी से दोनों अब शानदार कर रहे हैं, वो नेशनल ट्रेजर हैं। मैं हमारे देश के हीरोज को कमजोर नहीं कर सकता। मैं उस वक्त बहुत डरा हुआ था, लेकिन दोनों और मजबूत होकर उभरे।' करण जौहर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में है करण जौहर
करण जौहर अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर की अपकमिंग फिल्म द बुल (The Bull) में सलमान खान (Salman Khan) होंगे। इसके अलावा करण जौहर 'दोस्ताना 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। करण जौहर के हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को लेकर हुए विवाद पर दिए गए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
