Exclusive The Royals Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेड़नेकर ( Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द रॉयल्स' ( The Royals) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। भूमि पेड़नेकर के साथ सीरीज में ईशान खट्टर ( Ishann Khatter) नजर आने वाले हैं। हाल ही में भूमि ने ज़ूम के साथ खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि सीरीज में इंटीमेट सीन करते वक्त ईशान खट्टर ने उन्हें कंफरटेबल फ़ील कराया। भूमि पेड़नेकर ने इंटीमिसी वर्कशॉप के बारे में बात करते हुए कहा कि ईशान मेरे बहुत अच्छे दोस्त।
भूमि पेड़नेकर( Bhumi Pednekar) ने जूम के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने और ईशान खट्टर( Ishaan Khatter) ने साथ में इंटीमेसी वर्कशॉप अटेंड की थी। सीरीज में हमारे काफी इंटीमेट सीन्स हैं जिसे बेहतर करने के लिए हमें सीखने की जरूरत थी। उस समय ईशान ने मुझे बहुत कंफरटेबल फ़ील कराया और मेरी मदद की। भूमि ने बताया कि ईशान उसकी लाइफ के बारे में सबकुछ जानता है। जिसकी वजह से हमें आपस में सीन शूट करने में आसानी हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने ईशान खट्टर के साथ बहुत मजे किए।
द रॉयल्स( The Royals) के बारे में बात करें तो इसे नेहा विना ने लिखा है। ईशान खट्टर, भूमि पेड़नेकर , साक्षी तंवर( Sakshi Tanwar) , जीनत अमान( Zeenat Aman) , नोरा फतेही( Nora Fatehi) , चंकी पांडे( Chunky Pandey) , विहान समत, काव्या त्रेहान, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी भी हैं। द रॉयल्स 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। जिसमें रॉयल परिवार के बीच चल रहे आपसी मतभेद को दिखाया गया है। सीरीज का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
