Karan Johan Update On Soty 3: करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रिलीज हुई थी। सेकंड पार्ट को दर्शकों ने पसंद किया था। अब फिल्म मेकर करण जौहर इसका तीसरा पार्ट लेकर आएंगे। फिल्म मेकर ने खुद ये अपडेट शेयर किया है। इसी के साथ करण ने बताया कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरीज होगी। इस सीरीज को रीमा माया डायरेक्ट करेंगी। करण ने सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सीआईएफएफ) में इसका खुलासा किया। आइए इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं।
karan johar update on soty 3 (credit Pic: Instgaram)
रीमा माया करेंगी इस सीरीज को डायरेक्ट
करण ने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को इस बार फिल्म के रूप में सीरीज की तरह लाने की तैयार हो रही है। वो इस सीरीज को डायरेक्ट नहीं करेंगे। इस सीरीज को नॉकटर्नल बर्गर फेम रीमा माया डायरेक्ट कर रही हैं। उन्होंने कहा, रीमा माया स्टूडेंट ऑफ द ईयर का डिजिटल वर्जन डायरेक्ट करेंगी। ये उसका तरीका होगा मेरा नहीं क्योंकि अगर मैंने इस सीरीज में एंट्री तो ज्यादा इल्यूजन बना दूंगा जो उसके नाम का मतलब है। मैं चाहता था कि ये उसकी आवाज हो। उसने अपनी सीरीज बना ली है।
कौन हैं रीमा माया
रीमा एक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर लेखिका, निर्देक और प्रोडक्शन हाउस कैटनीप की को-फाउंडर हैं। वो एक इंडिपेंडेट फिल्म निर्माता है जिन्हें शॉर्ट फिल्में बनाने के लिए जाना जाता हैं। हाल ही में उन्होंने नॉक्टर्नल बर्गन बनाई थी जिसकासनडांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में शॉर्ट फिल्म प्रोग्राम सेक्शन में प्रीमियर हुआ था। पहले खबरें आई थी कि करण स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 से शनाया कपूर को लॉन्च करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनाया करण के साथ बेधड़क में नजर आएंगी।
