Kanguva OTT Release: थिएटर्स पर धमाके के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म, दिखेगी खूंखार बॉबी का जलवा

Kanguva OTT Release: कंगुवा आज 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आ रही है। रिलीज के बाद आप फिल्म को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं। यहां दर्शकों के इस सवाल के जवाब पर एक नजर डालते हैं।

Kanguva OTT Release: सूर्या (Surya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म कांगुवा (Kanguva) आज 14 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज कर दी गई है। रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर फैंस के अच्छे रिस्पॉन्स ही देखने को मिल रहे हैं। शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार अंदाज से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में मॉडर्न और अतीत को दो अलग-अलग दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म का कहानी काफी अनोखी है, और हाई कॉन्सेप्ट वाली है। पहले ही दिन मूवी के बेहतरीन कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म की हाइप साफ दिख रही है। हालांकि अगर आप फिल्म को थिएटर की जबाए घर बैठे ओटीटी पर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो यहां आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी डिजिटल रिलीज के बारे में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं। यह भी पढ़ें- Kanguva Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन पहाड़ जैसी कमाई करेगी सूर्या की मूवी, फिर दिखेगा बॉबी देओल का कमाल

Kanguva Movie OTT Release

Kanguva Movie OTT Release

Kanguva: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी कंगुवा

कंगुवा अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद अमेजन प्राइम के साथ ओटोटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी। मार्च 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक अनाउंसमेंट में इस बात का खुलासा किया था। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है, न ही मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस की है।

End of Feed