Kalki 2898 AD OTT Release Date Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की नई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 27 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी मारी थी। यह फिल्म दुनिया भर में अब तक 950 करोड़ रुपये कमा चुकी है और जल्द ही यह 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। जिन लोगों यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार मेकर्स ने अब प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट जारी कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 23 अगस्त के दिन मेकर्स ऑनलाइन रिलीज कर देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म तेलुगु के साथ-साथ साउथ की सभी भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं दूसरी इसका हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
'कल्कि 2898 एडी' बाहुबली सीरीज के अलावा प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अभिनेता की आखिरी रिलीज 'सलार' ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालिया रिलीज हुई 'इंडियन 2' ने प्रभास स्टारर के कलेक्शन में सेंध लगा दी है। बता दें फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
