Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Reveals Lovekesh Kataria True Face: जियो सिनेमा का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी गेम में आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इस गेम की खातिर ही कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं बीती रात 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने अनिल कपूर के शो में कदम रखा था। खास बात तो यह है कि एंट्री के साथ ही अदनान शेख (Adnan Shaikh) ने गेम खेलनी शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले लवकेश कटारिया को आड़े हाथों लिया और उनकी पोल सबके सामने खोलकर रख दी।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा अदनान शेख (Adnan Shaikh) का एक प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लवकेश कटारिया का रिएक्शन भी हैरत वाला रहा। प्रोमो में नजर आया कि जैसे ही घरवालों को पता चलता है कि किसी बाहरवाले की एंट्री हो रही है, वे सभी हैरान रह गए। एंट्री के साथ ही अदनान शेख ने कहा कि लवकेश कटारिया, विशाल पांडे को यूज कर रहा है। अदनान शेख ने इस बारे में आगे कहा, "कटारिया ने अरमान से कहा था कि मैं होता तो रैपड़ मारता। इसके बाद ही अरमान ने हाथ छोड़ा था।" अदनान शेख की इस बात से विशाल पांडे के साथ-साथ बाकी घरवाले भी हैरान रह गए। वहीं एंट्री करते ही अदनान शेख ने विशाल पांडे को गले लगाया और बाकी लोगों से भी मिले-जुले। लेकिन दूसरी ओर लवकेश कटारिया ने अदनान शेख को घेरना शुरू कर दिया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख (Adnan Shaikh) को देख लवकेश कटारिया ने कहा, "तूने जो बोला गलत बोला।" इसपर अदनान शेख ने जवाब दिया, "यार तू तो एंट्री के साथ ही गरम हो रहा है।" वहीं लवकेश कटारिया ने कहा, "लेकिन जो तूने बोला वो गलत था।" बता दें कि अदनान शेख से पहले कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कहा था कि अगर लवकेश चाहता तो विशाल पांडे को बचा सकता था।
