वेब सीरीज

BB OTT 3: बिग बॉस ने निकाली Adnaan Shaikh की अकड़, घर में एंट्री के साथ ही दिखाया बाहर का रास्ता?

Bigg Boss Slam Adnaan Shaikh: खबर आ रही है कि बिग बॉस ने अदनान शेख घर में एंट्री के साथ ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीते वीकेंड के वार पर अदनान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में प्रवेश किया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss Slam Adnaan Shaikh

Bigg Boss Slam Adnaan Shaikh: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अभी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद घरवाले भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जहां घर में कुछ लोग दोस्त बन गए है तो वहीं कुछ लोगों के बीच के झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए अदनान शेख ने एक बार फिर बिग बॉस को लेकार बज़ बना दिया है। उनके एंट्री के साथ ही घर में बहुत सी हलचल देखने को मिली है। हालांकि बिग बॉस की निगाहों से कौन बच पाया है। बता दें कि खबर आ रही है कि एंट्री के साथ ही बिग बॉस ने अदनान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

एक्स पर द खबरी की एक ब्रेकिंग रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक "बिग बॉस ने अदनान शेख को घर से बाहर निकल जाने को कहा है।" जी हाँ! बता दें कि घर में एंट्री के साथ ही अदनान शेख घरवालों को बाहर की कुछ जानकारियाँ साझा कर रहे थे। जिस वजह से बिग बॉस का उन पर गुस्सा फूट पड़ता है और वह उन्हें तुरंत बाहर जाने को कहते हैं। हालांकि बातचीत के बाद वह उन्हें लास्ट मौका दे देते हैं।

इस बीच बता दें कि घर से बेघर होने के सात सदस्य नॉमिनेटिड हैं। जिनमें लव कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना सुल्तान, नैजी, सना मकबूल और साईं केतन राव लिस्ट में शामिल हैं। अब देखना है कि इस वीक कौन घर से बेघर होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article