काजोल-ट्विंकल और करण जौहर ने फिजिकल चीटिंग को बताया नॉर्मल, बातें सुनकर फटी रह गई जान्हवी कपूर की आँखें

Two Much with Kajol-Twinkle: काजोल और ट्विंकल के शो का लेटेस्ट एपिसोड वायरल हो रहा है। इस बार करण जौहर और जान्हवी कपूर गेस्ट बनकर आए हैं। इनसे जो सवाल किए गए अब वो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि लोग अब इस शो को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Two Much with Kajol-Twinkle: फिल्म निर्माता करण जौहर ( Karan Johar) और जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) हाल ही में काजोल देवगन( Kajol Devgan) और ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) के टॉक शो में पहुंचे। ट्विंकल और काजोल के शो 'टू मच' में करण और जान्हवी ने खुलकर बात की। अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर शो के गेम्स तक सबकुछ मजेदार तरीके से एन्जॉय किया। हालांकि इस शो में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जिसने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया। ट्विंकल और काजोल ने जान्हवी कपूर-करण जौहर से जो सवाल किया उसकी अब चर्चा हो रही है। इसकी क्लिप भी शेयर हो रही है, जिसमें इस शो को ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Two Much with Kajol-Twinkle

Image Source:prime video instagram

शो के अंदर एक गेम खेला जाता है, जिसका नाम है 'दिस और देट'। इसी गेम के दौरान ट्विंकल और कजोल ने गेस्ट जान्हवी-करण से एक सवाल किया। सवाल था कि, फिजिकल चीटिंग से भी बुरी होती है इमोशनल चीटिंग? इस सवाल के जवाब में करण जौहर, काजोल देवगन और ट्विंकल खन्ना ने इमोशनल चीटिंग को चुना, जबकि जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) सवाल सुनकर हैरान रह गई। जान्हवी कपूर ने कहा कि इसमें से एक सही एक गलत नहीं चुन सकते ये दोनों ही बुरे हैं। हालांकि काजोल ने जान्हवी से कहा कि तुम हम तीनों से अलग जा रही हो। जान्हवी कपूर कहती है कि फिजिकल चीटिंग बहुत बेकार है, इसके जवाब में ट्विंकल कहती है कि नहीं 'रात गई बात गई'। हालांकि ये बातें काफी ऑक्वर्ड मोमेंट बनाती हैं।

End of Feed