Karan Johar shocking revelation: एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और काजोल अमेजन प्राइम वीडियो पर एक नया टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' होस्ट कर रही हैं। इस टॉक शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अब तक शो में एक से एक बढ़कर सितारे बतौर गेस्ट आ चुके हैं। सभी ने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर, ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो टू मच में गेस्ट बनकर आए। उनके साथ जाह्नवी कपूर भी इस टॉक शो में शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने मजेदार बातचीत की। वहीं करण जौहर ने शो में एक ऐसा खुलासा किया कि सभी लोग दंग रह गए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
करण जौहर ने किया चौंका देने वाला खुलासा
ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो में जाह्नवी कपूर ने करण जौहर को चुनौती दी कि वे एक सच और एक झूठ बताएं, और वे लोग अनुमान लगाएंगे कि कौन सा सच है और कौन सा झूठ। इसपर करण जौहर ने कहा, मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोई थी, और मैं तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य के साथ इंटीमेट रिलेशन में रहा हूं।' यह सुनकर जाह्नवी हैरान रह गईं, जबकि काजोल और ट्विंकल अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। करण ने तुरंत साफ किया, 'हां, मैं उस मामले में थोड़ा लेट था, लेकिन दूसरी बात झूठ है। मैं तुम्हारे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ इंटीमेट नहीं रहा हालांकि ये ख्याल मेरे दिमाग में एक-दो बार आया।' इसी एपिसोड में करण ने अपने दिल टूटने की बात भी बताई, जिसने उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के एक डायलॉग को प्रेरित किया। करण ने कहा, 'जब प्यार में प्यार न हो, जब दर्द में यार न हो, जब आंसुओं में मुस्कान न हो, जब लफ्जों में जुबान न हो, जब सांसें बस यूं ही चलें, जब हर दिन में रात ढले, जब इंतजार सिर्फ वक्त का हो, जब याद उस कमबख्त की हो… क्यों मैं रही जब वो है किसी और की मंजिल? धड़कनों ने साथ छोड़ दिया। ऐ दिल है मुश्किल।'
करण जौहर की मूवी को मिला सम्मान
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। नीरज घेवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए चुना गया है। हाल ही में ये फिल्म भारत में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने जरा सा भी भाव नहीं दिया और ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस चीज से करण जौहर को जोर का झटका लगा था।
