वेब सीरीज

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: सिनेमाघरों के बाद जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने रिलीज होते ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर धमाल मचा दिया है। तो जानते हैं सिनेमाघरों के बाद इस मूवी की कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा।

Image

Pic Credit: IMDb

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) 21 अक्टूबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' से हुई है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस एकदम अलग है। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कमाई भी की है। फिलहाल सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक देखने का लुत्फ उठा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में सफल होने के बाद मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन प्रीमियर होगा। आमतौर पर मेकर्स फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम करा देते हैं। हालांकि हर्षवर्धन और सोनम की फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स जो वायरल हो रही है उसके मुताबिक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। इस मूवी में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा सहित कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद भी आ रही है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article