The Diplomat on OTT: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को मेकर्स ने 14 मार्च के दिन रिलीज किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए ढेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है। अब मेकर्स ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से लोगों के बीच दी थी। बताया गया था कि जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' 9 मई के दिन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। 'द डिप्लोमैट' (The Diplomat) के ऑनलाइन रिलीज होते ही लोगों ने इसे घर बैठे देखना का लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है।
ऑनलाइन रिलीज हुई जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट'
शिवम नायर के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने केवल 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कमाई कर निर्माताओं कोई खुश कर दिया था। अब इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर 9 मई के दिन स्ट्रीम करा दिया गया है।
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, रेवती और अश्वथ भट्ट सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें 'द डिप्लोमैट' से पहले जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
