वेब सीरीज

Friday OTT Releases (May 9, 2025): इस शुक्रवार ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख खुश हो जाएगा मन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2025, 06:07 PM IST

Friday OTT Releases This weekend: 9 मई 2025 को ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए कई शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं। द रॉयल्स (The Royals), भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) से लेकर ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) और बोहुरूपी (Bohurupi) तक, एक के बाद एक ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

Image

Friday OTT releases May 9, 2025

Friday OTT Releases This weekend: 9 मई 2025 को यानी शुक्रवार को ओटीटी पर काफी कुछ खास होने वाला है। 'द रॉयल्स' (The Royals) में इशान खट्टर (Ishaan Khatter) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का रोमांस, 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की कॉमेडी, ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) का देसी ड्रामा, और बोहुरूपी (Bohurupi) का थ्रिलर अंदाज सबको लुभाएगा। नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर ये शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार है।

द रॉयल्स (The Royals)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

कहानी: द रॉयल्स एक हिंदी रोम-कॉम ड्रामा है, जो मोरपुर पैलेस के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक युवा राजकुमार और एक स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर के बीच टकराव और फिर प्यार की कहानी है।

ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

कहानी: ग्राम चिकित्सालय एक हिंदी ड्रामा सीरीज है, जो उत्तर भारत के एक गांव में सेट है। विनय पाठक (Vinay Pathak), आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) और आकाश मखीजा (Akash Makhija) भी सीरीज में अहम रोल में हैं।

पोकर फेस सीजन 2 (Poker Face Season 2)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

कहानी : पोकर फेस सीजन 2 एक क्राइम-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें नताशा लियोन (Natasha Lyonne) चार्ली केल के रोल में हैं। चार्ली एक कैसिनो कर्मचारी है, जो अपनी खास स्किल्स से क्राइम केस सॉल्व करती है।

नॉनस (Nonnas)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

कहानी: नॉनस एक इंग्लिश कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक इटैलियन-अमेरिकन फैमिली की कहानी है। इसमें एक शख्स अपनी दादी (नॉनस) की रेस्तरां चेन को बचाने की कोशिश करता है।

बोहुरूपी (Bohurupi)

रिलीज डेट: 9 मई 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

कहानी: बोहुरूपी एक बंगाली विजिलैंटे-हाइस्ट थ्रिलर फिल्म है, जो 1998-2005 के बीच की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। शिबोप्रोसाद मुखर्जी (Shiboprosad Mukherjee) इसमें बिक्रम का रोल निभाते हैं, जो एक जूट मिल वर्कर है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article