Jewel Thief - The Heist Begins OTT Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की डकैती पर बनी थ्रिलर फिल्म 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' (Jewel Thief - The Heist Begins) अब दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। सैफ अली खान के साथ इस फिल्म उन्हें टक्कर देने के लिए मेकर्स ने जयदीप अहलावत को अहम भूमिका ऑफर हुई है। निर्माताओं ने अब अब सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर की रिलीज डेट की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। फैन्स अब यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस फिल्म को कब और कहां देखा जा सकता है।
जानिए कब रिलीज होगी 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स'
इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स पिक्चर्स ने सैफ अली खान और जयदीप अहलवात की 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' का नया पोस्टर भी साझा किया। मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म 25 अप्रैल के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के अलावा निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' का निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने मिलकर किया है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में देखा गया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर जयदीप अहलावत को वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में देखा गया था।
