Ranveer Allahbadia First Podcast after Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) पिछले कई समय से विवादों में घिरे हुए हैं। समय रैना ( Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट(
रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) ने इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's got Latent) के विवाद के बाद अपना पहला पॉडकास्ट एपिसोड लॉन्च किया है। उन्होंने इस बार बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे को बतौर गेस्ट बुलाया। पॉडकास्ट के दौरान रणवीर ने उनके साथ अपना दर्द बयां किया, यूट्यूबर ने कहा कि मैं पिछले कई समय से परेशानी में था, यह एक ऐसी समस्या थी जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं आपका बहुत आभारी हूं आप आएं, रणवीर ने यह भी कहा कि आप पहले भी मेरे पॉडकास्ट शो में आ चुके हैं जब भी मैं परेशानी में होता हूं आप मिल जाते हैं।
पालगा रिनपोछे ने की रणवीर के शो की तारीफ
वहीं पालगा रिनपोछे ने रणवीर अल्लाहबादिया के शो की तारीफ की, उन्होंने कहा कि आपके इस पॉडकास्ट से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह अच्छा काम है इसे आपको करते रहना चाहिए। उन्होंने रणवीर का हौसला बढ़ाते हुए हिम्मत से रहने की सलाह भी दी।
