वेब सीरीज

कुणाल कामरा-एकनाथ शिंदे विवाद पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं "किसने हक दिया आपको कि..."

Kangana on Kunal-Eknath controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में एक कॉमेडी वीडियो रिलीज किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। इस कारण उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि कुणाल जैसे लोग 2 मिनट की लोकप्रियता के लिए किसी पर भी कीचड़ उछालते हैं।

Image

Kangana Kunal Eknath Shinde

Kangana on Kunal-Eknath controversy: भारतीय कॉमेडियन कुणाल कामरा की नई कॉमेडी वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर बवाल मचाई हुई है। इस वीडियो में कुणाल कामरा ने भारतीय राजनेताओं के साथ-साथ बिजनेसमैन्स पर निशाना साधा है और देश की परेशानियों को उजागर किया है। इस वीडियो में एक जगह कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधते नजर आ रहे हैं और उन्हें गद्दार का तमगा देते दिख रहे हैं। कुणाल का ये कमेंट एकनाथ शिंदे के चाहनेवालों को पसंद नहीं आ रहा है और वो लगातार उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो कुणाल कामरा का स्टूडियो भी तोड़ डाला है।

अदाकारा कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर एएनआई से बात की है और कुणाल कामरा को जमकर धोया है। कंगना रनौत ने कहा है, 'हमें सोचना पडे़गा कि हमारी सोसायटी कहां जा रही है? लोग 2 मिनट के फेम के लिए क्या-क्या कर रहे हैं। आप कोई भी हो सकते हैं लेकिन आपके पास किसी को बेइज्जत करने का हक नहीं है। एक इंसान जिसकी सब लोग इतनी इज्जत करते हैं, उसे आप यूं गंदी-गंदी बातें बोल रहे हैं।'

'कौन हैं ये लोग और इनकी क्या योग्यता है जो ये ऐसी बातें बोल रहे हैं? कॉमेडी के नाम पर ये लोग हमारे कल्चर और हमारे लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं।' कंगना रनौत के बयान से साफ है कि वो कुणाल कामरा को माफ करने के मूड में कतई नहीं हैं। महाराष्ट्र में जिस तरह से कुणाल कामरा की कॉमेडी की वजह से विवाद हुआ है, उससे जाहिर है कि आम लोगों में भी काफी गुस्सा है। हालांकि इतने सब के बावजूद भी कुणाल ने माफी मांगने से साफ मना कर दिया है। कुणाल ने कहा है कि उन्होंने जो भी शब्द बोले हैं, वो पहले कहे जा सके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article