वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स पर Janhvi Kapoor की 'उलझ' ने मचाया भौकाल, टॉप 10 ट्रेडिंग की लिस्ट में शामिल हुई थ्रिलर सस्पेंस मूवी

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ को भले ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म 27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इसके बाद से फिल्म लगातार टॉप 10 ट्रेडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। फैंस सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 27 सितंबर को फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। 4 हफ्ते बाद भी नेटफ्लिक्स पर 'उलझ' का जलवा कायम है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। पिछले 4 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेडिंग मूवी की लिस्ट में बनी हुई है। फिल्म को भारत ही नहीं विदेश की ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है। फिल्म में ड्रामा और सस्पेंस भरपूर डोज है। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के बेटे के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं Salman Khan, जीशान ने बताया पिता की मौत के बाद भाईजान हर रात करते हैं फोन

उलझ में जाह्नवी कपूर की वर्सेटाइल एक्टिंग देखने को मिली है। फिल्म में एक्ट्रेस ने इंडियन फॉरेन ऑफिसर की भूमिका निभाई हैं जो राजनीतिक साजिशों से घिरी हुई है। सुहना के कैरेक्टर में तमाम तरह की बारीकियों को देखने का मौका मिलता है। फिल्म ने दुनियाभर में धूम मचाई थी और 14 देशों में नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी।

जाह्नवी की एक्टिंग के कायल हुए सोशल मीडिया यूजर्स

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैंने अभी उलझ देखी और मैं कभी जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को कम नहीं समझूंगा। फिल्म की कहानी बहुत ही सिंपल है लेकिन फिर भी आपको जोड़े रखती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, जाह्नवी कपूर की दमदार परफॉर्मेंस। तीसरे यूजर ने लिखा, थ्रिलर कहानी जहां IFS ऑफिसर खुद को बेगुनाह सबूत करने के तमाम कोशिशे करती है। आदिल हुसैन, मियांग चांग, राजेश तैलंग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकारों ने उलझ को सफलता तक पहुंचाया है। फिल्म की शानदार कहानी के साथ-साथ जाह्नवी की दमदार एक्टिंग ने दुनिया भर के दर्शकों को दिल जीत लिया।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article