एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान (Salman Khan) के करीबी दोस्त थे। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी की बॉलीवुड सेलेब्स संग अच्छी दोस्ती थी। हर साल उनकी ईद पार्टी में बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारे नजर आते थे। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान हमारे परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे। पिता की मौत के बाद से हर रोज वह मुझे रात को फोन करते हैं। उन्होंने बताया कि एक्टर सो नहीं पा रहे थे। सलमान सबसे पहले व्यक्ति थे जो उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे और पिता के अंतिम संस्कार में भी एक्टर शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें- फैन ने सुनाया Varun Dhawan संग दिल छू जाने वाला किस्सा, एक्टर के वायरल वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
जीशान ने बताया, सलमाई भाई पिता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बेहद दुखी थे। डैड और सलमान भाई एक-दूसरे के लिए भाई की तरह था। पिता की मौत के बाद भाई ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वो मुझे हर रोज रात को फोन करते हैं। वो मुझ बाते थे कि उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। उनका सपोर्ट हमेशा रहता है।
जीशान ने कहा-सलमान भाई ने हमेशा किया सपोर्ट
जीशान ने अपने इंटरव्यू में अलग-अलग स्टार्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के निधन के बाद संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी भी पहुंची थीं। वो बहुत ही इमोशनल हो गई थी। उन्होंने कहा कि ये सब मेरा परिवार है। जीशान ने कहा, कभी भी मैंने अपने पिता के दोस्तों को सेलिब्रिटीज नहीं माना है जो भी हमारे घर आते थे और जिनकी भी मेरे पिता से दोस्ती थी वो सब हमारे लिए परिवार का हिस्सा था।
12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी को 3 आरोपियों ने उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मार दी थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, बाबा सिद्दीकी दाऊद इब्राहिम और सलमान खान संग नजदीकियों की वजह से हुई है।
