India's Got Latent Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया ने बताई समय रैना के शो में शामिल होने की असली वजह, यहां पढ़ें

India's Got Latent Controversy: समय रैना का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) बीते कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। सोमवार (24 फरवरी) के दिन समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराया और खुलासा किया कि वो समय रैना के शो में क्यों शामिल हुए थे?

India's Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार के दिन महाराष्ट्र साइबर ऑफिशियल्स को अपना बयान दर्ज कराया और खुलासा किया कि उन्होंने समय रैना के शो में गेस्ट के तौर पर शिरकत क्यों की थी? एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि वो समय रैना को काफी समय से जानते हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसी दोस्ती की खातिर उन्होंने समय रैना के शो में शिरकत की थी। रणवीर अल्लाहबादिया ने बयान में ये भी बताया है कि उन्होंने शो में शामिल होने के लिए समय रैना या शो के मेकर्स से कोई पैसा नहीं लिया है।

Samay Raina Ranveer Allahbadia

रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है, सोशल मीडिया स्टार्स और यूट्यूबर्स एक-दूसरे को शोज में इस तरह की उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। ऐसा दोस्ती के चलते किया जाता क्योंकि सभी एक-दूसरे को जानते हैं। ये अपने साथी कलाकार को सपोर्ट करे का एक तरीका है।

End of Feed