समय रैना इन दिनों अपने अनफिल्टर्ड टूर के चलते कनाडा में हैं। फैंस से बातें करते हुए समय ने कहा कि जाने से पहले एक-दो बातें बोलना चाहता हूं ' मैं बहुत परेशान हूं' यह बात सुनकर भीड़ चिल्लाने लगी और लोग कहने लगे कि हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। समय ने कहा कि आप सभी का बहुत धन्यवाद यहाँ आने के लिए, बात यह है कि मैं बहुत परेशान हूं' यह सुनकर फैंस का दिल टूट गया। हंसते-खेलते समय को उदास देखकर उनके फैंस परेशान हो गए।
बताते चले कि इसी मामले में रणवीर अल्लाहबादिया ने अपना बयान दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने समय के शो पर जाने की वजह भी बताई है। अपने बयान में रणवीर ने कहा कि मैं दोस्ती में इस शो पर गया था। मुझे अपनी गलती का अहसास है मैं दोस्ती में उस शो पर गया था। इंडियाज गॉट लैटेन्ट के लिए मैंने कोई पैसे चार्ज नहीं किए हैं। बता दें कि रणवीर के साथ-साथ आशीष चंचलानी ने भी अपना बयान दर्ज कराया है।
